Movie prime

क्या इस साल भी RJD परिवार नहीं मनाएगा छठ?

 

बिहार का सबसा बड़े पर्व छठ पर्व अबसे कुछ ही दिनों में आने वाला है। इस पर्व की बड़ी मान्यता होती है। बिहार का सबसे नामी छठ परिवार मनाने वाले घर में इस बार भी यह पूजा नहीं होगी। हम बात कर रहे हैं राजद प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के परिवार की। बता दें, कुछ साल पहले तक पूरे देश में लालू परिवार में होने वाले छठ पर्व की चर्चा होती थी। लेकिन पिछले कई सालों से यह पर्व लालू यादव के घर में नहीं मनाई जा रही है। वहीं इस बार भी राजद परिवार यह पर्व नहीं मनाएगा। इस बार लालू यादव के आवास पर छठ पर्व के मौके पर रौनक नहीं दिखेगी। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी इस बार छठ नहीं करेंगी। हालांकि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर इस साल छठ का पर्व मनेगा। 

मिली जानकारी के अनुसार, इस साल भी मुख्यमंत्री आवास में महापर्व छठ का आयोजन होगा। बता दें, पिछले कई सालों से मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री की भाभी, भतीजी और बहन के परिवार के सदस्य छठ पर्व मनाते हैं। इससे पहले भी बड़ी संख्या में लोग सीएम आवास जाकर खरना का प्रसाद ग्रहण करते हैं। हालांकि, बीते दो सालों से कोरोना के कारण सिर्फ परिवार के लोग ही छठ पूजा में शामिल हुए। वहीं आवास को लेकर कोई खास तरह का आयोजन नहीं किया गया है। 

Ad

गौरतलब है कि इस बार लालू यादव का परिवार छठ नहीं मना रहा है। बीते कुछ समय से लालू यादव पटना में ही थे लेकिन अचानक तबियत बिगड़ने के कारण उन्हें दिल्ली जाना पड़ा। उनके साथ राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी दिल्ली गए हैं। दिल्ली में लालू यादव का इलाज चल रहा है। ऐसे में इस बार राजद प्रमुख के आवास पर छठ का आयोजन नहीं होगा। कहा जाता है कि राबड़ी देवी का छठ पूरे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी चर्चा का विषय बनता था। 

पटना की सड़कों पर लगा RJD का नया पोस्टर- https://newshaat.com/bihar-local-news/new-poster-of-rjd-put-up-on-the-streets-of-patna-tejashwi/cid5708581.htm