Movie prime

रजनीकांत का जलवा बरकरार, लाल सलाम फिल्म के लिए एक मिनट के मिले 1 करोड़

सुपरस्टार रजनीकांत का जलवा बरकरार है। बड़े पर्दे पर फिर लाल सलाम के जरिये धमाल मचाने के लिए तैयार हैं, जो इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। पिछले साल जेलर की सुपर सफलता के बाद फैंस उनकी लाल सलाम से बड़ी उम्मीदें लगाए हुए हैं। चूंकि यह किरदार उनके रेगुलर कमर्शियल पॉटबॉयलर या कहें जैसे के अब तक कैरेक्टर प्ले करते आए हैं उनसे थोड़ा अलग है, इसलिए रजनीकांत के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अब, हमें उनके बारे में जो नई जानकारी मिली है, वो है फिल्म के लिए उनकी जबरदस्त सैलरी। जेलर के बाद ही अभिनेता ने अपनी सैलरी में जबरदस्त मुनाफा किया था और अब नई फिल्म से वे शानदार अमाउंट हासिल कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उनकी चर्चा इस फिल्म के लिए उनके द्वारा ली गई फीस को लेकर भी हो रही है। पहले भी समाचार आ रहे थे कि जेलर की सफलता के बाद रजनीकांत ने अपनी फीस में बढ़ोतरी कर दी है। लेकिन लाल सलाम के लिए उन्होंने जो फीस ली है वह आश्चर्यचकित करने वाली है।

एक्सटेंडेड कैमियो के लिए दी मोटी रकम 

लाल सलाम के लिए रजनीकांत को उनके एक्सटेंडेड कैमियो के लिए मोटी रकम दी गई है। ट्रैक टॉलीवुड की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में एक्टर का स्पेशल कैमियो है और उनका स्क्रीन टाइम 30-40 मिनट बताया जा रहा है और इसके लिए उन्होंने चौंका देने वाली 40 करोड़ की फीस ली है। लाल सलाल में विस्तृत कैमियो रोल के लिए रजनीकांत को एक बड़ा अमाउंट दिया जा रहा है। 40 मिनट की अपीरियंस में सुपरस्टार को लाल सलाम में प्रत्येक मिनट के लिए 1 करोड़ मिले हैं। यह निश्चित रूप से एक बड़ी रकम है, लेकिन इसके लिए रजनीकांत योग्य अभिनेता भी हैं क्योंकि उनकी उपस्थिति ने फिल्म को रिलीज होने से पहले ही चर्चा का विषय बना दिया है।

फिल्म की बजट 50 करोड़ 

लाल सलाम के जरिए 9 सालों के बाद रजनीकांत की सबसे बड़ी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत निर्देशन में फिर से कमबैक कर रही हैं। फिल्म में विष्णु विशाल और विक्रांत मुख्य भूमिकाओं में हैं और संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है। साथ ही इसमें एक छोटा रोल कपिल देव का भी है। यह लाइका प्रोडक्शंस द्वारा प्रोड्यस की जा रही है और उदयनिधि स्टालिन की रेड जाइंट मूवीज इसका डिस्ट्रीब्यूशन करेगी। जानकारी के अनुसार, फिल्म को 50 करोड़ के बजट से बनाया जा रहा है।

सिर्फ तमिल फिल्मों में ही दिखाई दे रहे हैं

सिर्फ कॉलीवुड यानी तमिल फिल्में करने के बावजूद भी रजनीकांत भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टारों में से एक हैं। भले ही उन्होंने कुछ हिंदी फिल्मों में काम किया हो लेकिन सालों से वे सिर्फ तमिल फिल्मों में ही दिखाई दे रहे हैं। फिर भी दूसरी भाषाओं के लोग भी उनकी फिल्मों को काफी पसंद कर रहे हैं। यहां तक कि उनकी रेगुलर तमिल फिल्में भी देश भर में पसंद की जाती हैं और अभिनेता की विदेशी सर्किट में बड़ी संख्या में फैंस हैं। उनकी आखिरी फिल्म, जेलर पैन इंडिया रिलीज नहीं हो पाई क्योंकि उस वक्त मेकर्स का अटेंशन सिर्फ तमिल और तेलुगु वर्जन पर ही था. फिर भी, यह दुनिया भर में 600 करोड़ से अधिक की कमाई के साथ 2023 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन गई।