Movie prime

बर्फ ही बर्फ....कहीं पर मजा तो कहीं पर सजा, अमेरिका से लेकर रूस तक पड़ रही है हाड़ कंपाने वाली ठंड

 


देश में ही नहीं विदेशों में भी ठंड ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। अमेरिका में हो रही बर्फबारी से लोगों का पूरा जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोगों को अपने सामान्य कामकाज के लिए भी घरों से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। अमेरिका के नाश्विल इलाके में कई दिनों से लगातार हो रही बर्फबारी ने जिंदगी की रफ्तार धीमी कर दी है। बर्फबारी से लोगों का हाल बेहाल है। आलम यह है कि यहां पर बर्फ की 8 इंच मोटी चादर जमी हुई है। 

बर्फ की चादर के कारण चारों तरफ सिर्फ बर्फ ही बर्फी देखने को मिल रहा है। लोग घरों से निकल तो रहे हैं लेकिन हादसे का भी डर है। बर्फबारी से सड़कों में काफी फिसलन है। मौसम विभाग ने इलाके में बर्फीले तूफान का भी अलर्ट जारी किया है। वहीं अमेरिका के डॅनवर शहर में भी बर्फबारी से स्थिति खराब है। बर्फीले तूफान से शहर की स्थिति काफी खराब है। सड़कों पर आवाजाही मुश्किल हो गई है। सड़कों में जाम लग रहा है। 

बर्फीले कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हुई है। इससे कई क्षेत्रों में हादसे भी हो रहे हैं। सड़क यातायात पर भी बर्फबारी का खासा असर देखने को मिल रहा है। वहीं ठंड भी राहत देती नजर नहीं आ रही है। वैंकूवर में हुई भारी बारिश के बाद सड़कों में पानी भर गया है। गाड़ियां पानी के बीच ही सड़क पार करने को मजबूर हैं। वहीं पानी की निकासी पर अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है जिससे लोग काफी परेशान हैं। 

जहां एक ओर बर्फबारी के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं तो वहीं दूसरी ओर कई जगहों पर बर्फ ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान ले आई है। रूस के काज़ान में बर्फबारी के सितम को भूलते हुए लोगों ने बर्फ के गोलों में खुशियां ढूंढ ली है। वहां पर सैकड़ों की संख्या में लोग स्नोमेन फेस्टिवल का जश्न मनाते दिखे हैं। इस फेस्टिवल में लोगों ने बर्फ से कई तरह के स्नोमैन बनाए और जमकर मस्ती की है।   

‘मौत की मशीन’, स्विट्जरलैंड में इच्छामृत्यु की मशीन को मिली कानूनी मंजूरी-https://newshaat.com/international/machine-of-death/cid5971421.htm