Movie prime

रामनवमी में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, राज्य के 24 जिलों में होगी 5400 जवानों की तैनाती

रामनवमी 2025 के अवसर पर राज्य में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 24 जिलों में 5400 होमगार्ड्स की तैनाती की जाएगी। स्वीकृत आदेश के अनुसार, यह तैनाती 4 अप्रैल से 8 अप्रैल तक कुल 5 दिनों के लिए होगी। सभी होमगार्ड्स को 4 अप्रैल को अपने-अपने जिलों में योगदान देने का निर्देश दिया गया है, जिसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक उन्हें सुरक्षा व्यवस्था में तैनात करेंगे।

सुरक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय का निर्देश
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि इस वर्ष रामनवमी का पर्व 6 अप्रैल से 8 अप्रैल के बीच मनाए जाने की संभावना है। यह पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, लेकिन कई बार असामाजिक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं, जिससे सांप्रदायिक तनाव पैदा होने की संभावना रहती है। विशेष रूप से रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर, गिरिडीह, बोकारो, पलामू और लोहरदगा को संवेदनशील जिले माना गया है। इस कारण, राज्य में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 4 से 8 अप्रैल तक होमगार्ड्स की तैनाती को अनिवार्य माना गया है।

जिलों के अनुसार होमगार्ड्स की संख्या

रांची - 500
खूंटी - 100
रामगढ़ - 100
लोहरदगा - 200
गुमला - 200
सिमडेगा - 100
जमशेदपुर - 300
चाईबासा - 300
सरायकेला - 150
धनबाद - 300
बोकारो - 300
पलामू - 250
गढ़वा - 200
लातेहार - 250
हजारीबाग - 500
चतरा - 250
कोडरमा - 100
गिरिडीह - 200
दुमका - 150
जामताड़ा - 300
साहिबगंज - 200
गोड्डा - 200
पाकुड़ - 100
देवघर - 150