Movie prime

दिल्ली में संदिग्ध मौत के बाद परिजन शव लेकर पहुंचे धुर्वा थाना, न्याय की मांग

दिल्ली में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार नहीं हो सका है। चार दिन बीत जाने के बावजूद परिजन न्याय की उम्मीद में शव के साथ रांची के धुर्वा थाना पहुंचे। मृतका की पहचान सोनिया देवी के रूप में हुई है, जिनकी शादी एयरफोर्स में कार्यरत नितेश कुमार से हुई थी।

परिजनों का आरोप है कि सोनिया देवी की हत्या उनके पति नितेश कुमार ने की है। इस घटना के बाद मृतका के ससुराल वाले फरार बताए जा रहे हैं। मामले में दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। चूंकि मृतका का ससुराल रांची के धुर्वा इलाके में स्थित है, इसलिए परिजन यहां के थाने में भी कार्रवाई की मांग करने पहुंचे। मृतका के मायके वाले, जो गुमला जिले के निवासी हैं, न्याय की गुहार लगा रहे हैं।