आंदोलनरत सहायक पुलिसकर्मियों को मिला JBKSS का समर्थन
राज्य में विधानसभा चुनाव का अलर्ट जारी हो गया है। वही आंदोलन का सिलसिला भी जारी है। राज्य के सहायक पुलिसकर्मी अपने मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। पिछले 17 दिनों से सहायक पुलिसकर्मी अपने विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। इस आंदोलन को अब झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। आज गुरुवार JBKSS के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने मोराबादी पहुंचकर सहायक पुलिस कर्मियों को सशरीर समर्थन दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समान काम के बदले समान दाम मिलना ही चाहिए। राज्य सरकार से उन्होंने अपील किया कि सहायक पुलिस कर्मियों की मांगों पर अभिलंब विचार किया जाए। वहीं मीडिया वार्ता के दौरान देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि कल यानी शुक्रवार को सीएम आवास का घेराव किया जाएगा।
बताते चलें कि राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अपनी जान को जोखिम में डालकर पिछले 7 सालों से सेवा दे रहें हैं। लेकिन मानदेय में पिछले 7 सालों पैसों बढ़ोत्तरी नहीं हुयी है। अब तक 12 जवान कार्य के दौरान शहीद भी हो चुके हैं। वहीं आंदोलन के दौरान एक जवान की सड़क दुर्घटना से मृत्यु भी हो चुकी है। इसके अलावा सहायक महिला पुलिस कर्मी को विशेष अवकाश तक का प्रावधान नहीं है।
आंदोलन स्थल से देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि झारखण्ड सरकार द्वारा झारखंड के युवाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है, युवा पीढ़ी को धोखा दिया जा रहा है और बर्बाद किया जा रहा है। इसलिये सहायक पुलिस के हक की लड़ाई को JBKSS कंधा से कंधा मिलाकर लड़ेगा।