कृषि मंत्री दीपिका पांडे सिंह का हाथ फ्रैक्चर, अस्पताल में चल रहा इलाज
Jul 20, 2024, 15:09 IST

राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री दीपिका पांडे सिंह का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। शुक्रवार रात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ बैठक के बाद अपने घर पहुंचते समय असंतुलित होकर गिरने से यह हादसा हुआ। दर्द के चलते दीपिका पांडे सिंह को रात में ही पारस अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में उनके हाथ का एक्स-रे किया गया, जिसमें फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। पारस अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अब मंत्री अपने घर में हैं और राम प्यारी अस्पताल के डॉक्टर एसएन यादव की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।