Movie prime

आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता ने कैबिनेट मंत्री रूप में ली शपथ

आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ  लिया

JMM के चंपई सोरेन के सीएम पद की शपथ लेने के बाद पाकुड़ से विधायक और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। आलमगीर आलम, हेमंत कैबिनेट में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री थे। आलमगीर आलम के पास लंबा राजनीतिक अनुभव है और झारखंड में जारी सियासी संकट के बीच वह चट्टान की भांति महागठबंधन के विधायक दल का नेता चुने गये चंपई सोरेन के साथ बने रहे। 

साथ ही, राजद के सत्यानंद भोक्ता ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। सत्यानंद भोक्ता चतरा विधानसभा सीट से राजद के विधायक हैं। भोक्ता अब तक 3 बार विधायक चुने गए हैं। तीसरी बार मंत्री भी बने हैं। राजद के पहले वह बीजेपी और झारखंड विकास मोर्चा में रहे। 2004 में अर्जुन मुंडा की सरकार में पहली बार मंत्री बने थे। बेटे मुकेश कुमार भोक्ता झारखंड सरकार में चपरासी की नौकरी पर चयन हुआ था। वहीं दुमका से झामुमो विधायक, बसंत सोरेन आज डिप्टी सीएम पद की शपथ नहीं ले पाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजभवन से हरी झंडी नहीं मिलने की वजह से बसंत सोरेन ने आज शपथ नहीं लिया।