Movie prime

भारत-पाक तनाव के बीच सेना की सलामती के लिये रांची में लोगों ने की पूजा-अर्चना

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव ने अब गंभीर रूप ले लिया है। सीमा पर जहां भारतीय सेना पूरी मुस्तैदी से तैनात है, वहीं देश के कोने-कोने में नागरिक मंदिरों में दीप जलाकर और मंत्रोच्चार के साथ देश की रक्षा के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच अघोषित युद्ध की स्थिति बन चुकी है। गुरुवार रात पाकिस्तान की ओर से की गई कायराना हरकत का भारत ने कड़ा जवाब देते हुए सीमा पर आक्रामक रुख अपनाया है।

इसी बीच रांची स्थित ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में भी शुक्रवार को भारी संख्या में श्रद्धालु और सामाजिक कार्यकर्ता जुटे। यहां विशेष पूजा और यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य था—भारतीय सैनिकों की सुरक्षा और देश की अखंडता के लिए सामूहिक प्रार्थना करना।

मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा, "हमारी हर सांस, हर प्रार्थना इस समय सीमा पर डटे वीर जवानों के नाम है। ईश्वर से कामना है कि हमारे सैनिक सुरक्षित रहें और भारत को विजयश्री मिले।" वहीं एक श्रद्धालु ने भावुक होकर कहा, "सेना अकेली नहीं है, पूरा देश उसके साथ खड़ा है। भारत मां के सपूतों को हमारा नमन। जय हिंद!"