Movie prime

कल्पना सोरेन के समर्थन में चुनावी सभा करेंगे अरविन्द केजरीवाल और तेजस्वी यादव

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आगामी 16 मई को झारखंड आयेंगे। साथ ही बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी गिरिडीह दौरे पर आने वाले हैं। दरअसल, गिरिडीह के गांडेय सीट से झामुमो प्रत्याशी और कोडरमा से माले उम्मीदवार विनोद सिंह के समर्थन में चुनावी सभा करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री 16 मई को झारखंड आ रहे है। वो गांडेय में कल्पना सोरेन के समर्थन में चुनावी सभा करने वाले है। अरविंद केजरीवाल के साथ इस दौरान जेल से जमानत पर छूटे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी कल्पना सोरेन और विनोद सिंह के समर्थन में चुनावी सभा करने 17 मई को गांडेय आ रहे है।