Movie prime

बिशुनपुर : राज्यपाल संतोष गंगवार ने की विकास भारती के कार्यों की सराहना, बच्चों से किया संवाद

राज्यपाल ने विकास भारती द्वारा संचालित विभिन्न परियोजनाओं और स्टॉलों का गहन निरीक्षण किया। इनमें केवीके (कृषि विज्ञान केंद्र), कुम्हारगिरि, सीएफसी, कारीगर पंचायत, भेषज उद्यान, गौशाला और सुक्का बृजिया अस्पताल प्रमुख थे। उन्होंने सृजन परिसर में मौलश्री का पौधरोपण भी किया, जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनका संदेश भी झलका।

22 जून 2025 को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार का आगमन गुमला जिले के बिशुनपुर स्थित विकास भारती के केंद्रीय मुख्यालय में हुआ। राज्यपाल का यह दौरा सामाजिक कार्यों और जनजातीय उत्थान के लिए कार्यरत विकास भारती संस्था की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन करने हेतु था।

राज्यपाल सबसे पहले तक्षशिला आश्रम के मुख्य द्वार पर स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने विकास भारती के विश्वेश्वरैया भवन में भोजन ग्रहण किया और कुछ समय के लिए विश्राम किया।

सृजन परिसर का किया निरीक्षण, लगाया पौधा
राज्यपाल ने विकास भारती द्वारा संचालित विभिन्न परियोजनाओं और स्टॉलों का गहन निरीक्षण किया। इनमें केवीके (कृषि विज्ञान केंद्र), कुम्हारगिरि, सीएफसी, कारीगर पंचायत, भेषज उद्यान, गौशाला और सुक्का बृजिया अस्पताल प्रमुख थे। उन्होंने सृजन परिसर में मौलश्री का पौधरोपण भी किया, जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनका संदेश भी झलका।

ज्ञान निकेतन में बच्चों से संवाद
भ्रमण के उपरांत महामहिम ज्ञान निकेतन पहुंचे, जो कि विकास भारती द्वारा पिछले 36 वर्षों से जनजातीय बच्चों के लिए संचालित एक निःशुल्क आवासीय विद्यालय है। यहां उन्होंने 'बाल संवाद' कार्यक्रम में बच्चों से बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर गुमला की उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित, पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमा, विकास भारती के अधिकारीगण तथा अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।