Movie prime

विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो की शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंचा भाजपा प्रतिनिधिमंडल

 

भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग में विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने किया। सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष जिस प्रकार अपने पद का दुरूपयोग कर रहे हैं, वह गलत है। दरअसल एक भाषण में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि, "जेल का फाटक टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा ; जेल का फाटक तब टूटेगा, जब नलिन सोरेन जीतेगा।" सुधीर श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि यह नारा नहीं बल्कि न्यायपालिका पर हमला है। 

न्यायपालिका के आदेश पर जेल मे हैं हेमंत सोरेन 
सुधीर श्रीवास्तव ने आगे कहा कि, हेमंत सोरेन न्यायपालिका के आदेश पर जेल मे हैं और जेल का फाटक तोड़ने का आह्वान विधानसभा अध्यक्ष कर रहे हैं जो खुद संवैधानिक पद पर हैं।  विधानसभा अध्यक्ष युवाओं को उकसाने का काम कर रहे हैं। जेल का ताला तोड़ने के लिए, जब जनप्रतिनिधि आह्वान करता है तो वह युवाओं और जनता को उकसाने का काम होता है। विधानसभा अध्यक्ष किसी पार्टी के सदस्य नहीं होते। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो फिर क्यों प्रचार कर रहे हैं। पूर्व में इनके खिलाफ भाजपा ने शिकायत दर्ज कराई थी पर आजतक कोई करवाई नहीं हुई। प्रतिनिधिमंडल में सुधीर श्रीवास्तव के साथ शिव कुमार शर्मा, मनोज दुबे शामिल थे।