रांची पहुंचे भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Updated: Mar 6, 2025, 12:11 IST

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद (उत्तर प्रदेश) डॉ. के लक्ष्मण का आज सुबह रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका अभिवादन किया और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।