Breaking : गिरिडीह पुलिस के हत्थे चढ़ी एक करोड़ की नामी नक्सली जाया मांझी
Jul 16, 2024, 17:25 IST
गिरिडीह पुलिस ने 1 करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग मांझी की पत्नी जया मांझी को धनबाद से गिरफ्तार किया है। जया मांझी धनबाद के अशर्फी अस्पताल में गुपचुप तरीके से इलाज करवा रही थी। इस सूचना के मिलते ही गिरिडीह पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के दौरान धनबाद पुलिस ने पूरे अस्पताल को अपने कब्जे में ले लिया। जया मांझी उर्फ चिंता, 1 करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग मांझी उर्फ विवेक लेतरा की पत्नी है और उस पर 25 लाख का इनाम है। वह बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी की सदस्य थी। नक्सली दम्पत्ति धनबाद के टुंडी थाना क्षेत्र के दलुबुढ़ा के रहने वाले हैं। पुलिस काफी समय से जया मांझी की तलाश में थी और अब उसके पति प्रयाग मांझी की तलाश में जुट गई है।