Movie prime

चाईबासा :राजाबासा के जंगल में पुलिस को मिला नोटों का बंडल, जानें क्या है मामला

चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र के राजबासा जंगल में उग्रवादियों द्वारा छुपाये गए लेवी के 10 लाख 50 हजार रुपये, वायरलेस सेट समेत कई अन्य सामान पुलिस के हाथ लगे हैं। पुलिस को यह कामयाबी गिरफ्तार सगे भाई उग्रवादी राजेश देवगम और जयपाल देवगम की निशानदेही पर मिली। बताते चलें कि, चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र के राजाबासा जंगल में उग्रवादियों के दस्ते के पनाह लेने की खबर पर पुलिस पूरे लाव-लश्कर के साथ जंगल में घुसी थी। जंगल में ही राजेश और जयपाल धरा गये। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोल्हान में एक्टिव कुख्यात नक्सली मिसिर बेसरा, अममोल, मोछू, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया एवं अश्विनी के बारे में भी पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली है। मिले इनपुट पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।