Movie prime

भुताहा तलाब के चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा इस वर्ष किया जाएगा भव्य पूजा का आयोजन

भुताहा तालाब के चैती दुर्गा पूजा महासमिति द्वारा इस वर्ष 2024 चैती दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके शुरुआत में महासमिति के मुख्य संरक्षक किशोर साहू ने मां भवानी की प्रतिमा बनाने के लिए, मूर्तिकार रामपाल को प्रतिमा की फोटो और एडवांस दिया। मुख्य संरक्षक किशोर साहू ने कहा कि, इस बार जल्द से जल्द आम बैठक बुलाई जायेगी। यह जानकारी महासमिति के प्रवक्ता नमन भारती ने दी।

इस अवसर पर समिति के संजय कुमार सिंह (लल्लू सिंह), नमन भारती,आकाश रजक, करण सिंह, मोहित रजक, रोहन सिंह, अर्जुन सिंह, सौरभ रजक, पवन रजक, आकाश वर्मा, अमन वर्मा, यश वर्मा, प्रियांशु वर्मा एवं अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। 

News Hub