Movie prime

झारखंड के नए मुख्यमंत्री बने चंपई सोरेन

झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के नेता चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री बने। झारखंड में 23 साल में 11 बार सीएम बदले हैं। इनमें अर्जुन मुंडा और शिबू सोरेन तीन-तीन बार मुख्यमंत्री बने। रघुवर दास एकमात्र ऐसे सीएम रहे, जिन्होंने पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा किया। 

चंपई सोरेन, हेमंत सोरेन की जगह लेंगे, जिन्होंने बुधवार को कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें 2 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हेमंत सोरेन के खिलाफ मामला झारखंड में "माफिया द्वारा भूमि के स्वामित्व को अवैध रूप से बदलने के एक बड़े रैकेट" से जुड़ा है।