कल हो सकता है चम्पाई मंत्रिमंडल का विस्तार
Jun 27, 2024, 12:31 IST
JMM और कांग्रेस में कैबिनेट के विस्तार को लेकर खाका करीब करीब तैयार हो गया है। इस बार कैबिनेट में पूरे 12 मंत्रियों को भरा जायेगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक टेंडर घोटाले में आलमगीर आलम के जेल जाने के बाद अल्पसंख्यक कोटे से जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी का मंत्री बनना तय है। जबकि JMM ने भी कैबिनेट में खाली अपने कोटे से एक मंत्री पद के लिए बैद्यनाथ राम का नाम तय किया है। बताया जा रहा है कि 28 जून की शाम को शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी की जा रही है। चर्चा है कि कांग्रेस अपने दो मंत्रियों को भी बदल सकती है।