Movie prime

राजधानी रांची में बदला मौसम का मिजाज़

राजधानी रांची के मौसम में तब्दीली देखने को मिली है। शाम के समय तेज़ हवा के झोंके के साथ रांची के कई हिस्सों में हल्की बारिश भी हुयी। आसमान में काले बादल छाये हुये हैं। बताते चलें कि, रांची मौसम विभाग ने आज झारखंड के कई जिलों में हीट वेव को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। वहीं कल रांची, खूंटी, सिमडेगा, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में ठनका, मेघ गर्जन को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।