Movie prime

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पास किया फ्लोर टेस्ट, चमरा लिंडा और लोबिन हेम्ब्रोम ने भी किया वोट

हेमंत सोरेन ने आज सदन में विश्वास मत पेश कर दिया है। एक तरफ जहां हेमंत सोरेन के पक्ष में 45 वोट पड़े, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष में 0 वोट पड़े। इस वजह से हेमंत सोरेन ने बड़ी आसानी से फ्लोर टेस्ट पास कर लिया। वहीं सरकार के समर्थन में विधायक चमरा लिंडा और लोबिन हेम्ब्रम ने भी वोट दिया। 

झारखंड विधानसभा की 81 सदस्यों में वर्तमान मात्र 76 सदस्य ही हैं। जिसके तहत सत्तारूढ़ गठबंधन ने राज्यपाल को 44 विधायकों के समर्थन की सूची सौंपी थीं। वहीं, विश्वास मत के बाद आज ही हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार होना तय है। बताते चलें कि, झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने चंपाई सोरेन से 4 जुलाई को इस्तीफा ले लिया था। जिसके एक दिन बाद उन्होंने झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

सत्ता पक्ष विधायकों की संख्या 
लोकसभा चुनावों के बाद सत्तारूढ़ गठबंधन के पास अब सिर्फ 45 विधायक हैं। जिनमें जेएमएम के 27, कांग्रेस के 17 और आरजेडी के एक विधायक शामिल है। वहीं, लोकसभा चुनाव में जेएमएम के दो विधायक यानी नलिन सोरेन और जोबा मांझी ने जीत हासिल कर ली थी। जिसके बाद, अब वे सांसद बन गये हैं। वहीं जामा विधायक सीता सोरेन ने भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने के लिये झामुमो के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। इसके साथ पार्टी विरोधी गतिविधियों के वजह से झामुमो ने दो विधायकों यानी बिशुनपुर विधायक चमरा लिंडा और बोरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रोम को निष्कासित कर दिया है। वहीं, गांडेय से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन जीत हासिल कर पहली बार विधानसभा पहुंची है।

विपक्ष के विधायकों की संख्या
झारखंड विधानसभा में भाजपा के 24 विधायक हैं। लोकसभा चुनाव में दो विधायक सांसद बन गये है। इसमें बाघमारा के विधायक ढुलू महतो और हजारीबाग से विधायक मनीष जायसवाल का शामिल है। वहीं, भाजपा के मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने लोकसभा में  कांग्रेस का दामन थामा लिया था। जिसके बाद पार्टी ने जयप्रकाश भाई पटेल को निष्कासित कर दिया हैं।