हूल क्रांति के नायकों सिदो-कान्हू व चांद-भैरव को सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि
Jun 30, 2025, 18:48 IST
1855 में अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम का बिगुल फूंकने वाले वीर सपूत और हूल आंदोलन के महानायक सिदो-कान्हू तथा चांद-भैरव को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इन वीर सेनानियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्र के प्रति उनके बलिदान को नमन किया।
इस अवसर पर गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, रामगढ़ विधायक ममता देवी, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, सारठ विधायक उदय प्रताप सिंह उर्फ चुन्ना सिंह, खिजरी विधायक राजेश कच्छप और पूर्व विधायक के एन त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिदो-कान्हू और उनके साथियों ने आदिवासी समाज को एकजुट कर अंग्रेजी सत्ता की नींव को हिला दिया था। उनका संघर्ष हमें आज भी प्रेरणा देता है।






