Movie prime

राज्य में ठंड का प्रकोप जारी, 12 और 13 फरवरी को बारिश के आसार

राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में सुबह और शाम ठंडी हवाओं का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, कल से राज्य के कई हिस्सों में बादल छा सकते हैं।

देश के उत्तरी हिस्से में हो रही बर्फ़बारी का असर झारखंड में भी व्यापक रूप से दिख रहा है। राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में सुबह और शाम ठंडी हवाओं का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, कल से राज्य के कई हिस्सों में बादल छा सकते हैं। वहीं 12 जनवरी को पलामू प्रमंडल और राजधानी रांची सहित आसपास के क्षेत्रों में गर्जन के साथ हल्की बारिश के भी आसार हैं। 13 फरवरी को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, देवघर, जामताड़ा, बोकारो, धनबाद, रामगढ़ और रांची में आंशिक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 14 और 15 फरवरी को पूरे राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर रह सकता है। 

कई जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी सहित कई जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 9.7 तथा डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में भी ठंडक है। बादल होने के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर कम हो जाएगा। इससे ठंड का एहसास ज्यादा होगा।