Movie prime

कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय आज दाखिल करेंगी नामांकन

रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय आज नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान उनके साथ झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय समेत अन्य नेता उपस्थित रहेंगे। बताते चलें कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद यशस्विनी सहाय मोहराबादी मैदान में जनसभा को सम्बोधित करेंगी। 

संजय सेठ ने नामांकन दाखिल कर लिया  
गौरतलब है कि रांची सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के खिलाफ भाजपा के संजय सेठ होंगे। संजय सेठ ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते 3 और 4 मई को दो दिवसीय झारखंड दौरे पर पहुंचे थे जहां उन्होंने एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। 3 मई की शाम रांची में उन्होंने रोड शो भी किया है।