Movie prime

Dhanbad: ओए राजू प्यार न करियो... फांसी लगाना पड़ता है

 

प्यार के त्रिकोण का खामियाजा दर्दनाक होता है। डीजिटल मोहब्बत यानि फेसबूक पर अमेरिकी गर्लफ्रेंड से प्यार की पींगें बढ़ाने वाले धनबाद के एक शादीशुदा अशिक को फेसबूक पर लाइव आकर फंदे से  झूलना पड़ा। दरअसल यह मामला धनबाद जिले के झरिया स्थित जामाडोबा डुमरी की है। जहां जसबीर सिंह नामक युवक अमेरिकी गर्लफ्रेंड के सामने फेसबुक लाइव में आकर फांसी लगा ली। वह लाइव आकर अपनी गर्लफ्रेंड को सुसाइड करता हुआ दिखा रहा था। वहीं यह लाइव उसके दोस्तों ने भी फेसबुक लाइव में यह देखा। कई लोगों ने उसकी पत्नी को कॉल कर उसे बचाने को कहा, पत्नी मायके में थी जब तक वह पहुंच पाती तब तक बहुत देर हो चुकी थी। 

अमेरिका में नौकरी कर रही एक लड़की से प्यार हो गया 

पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि जसबीर को अमेरिका में नौकरी कर रही एक लड़की से प्यार हो गया था। जसबीर बेरोजगार था और वह लड़की उसे पैसे भेजती थी। जसबीर ने देर रात फांसी लगाकर सुसाइड किया है। सुसाइड करते समय वह फेसबुक पर लाइव था। उसकी गर्लफ्रेंड यह देख रही थी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जसबीर का एक बच्चा भी है। जसबीर की बहन ने पुलिस को गर्लफ्रेंड वाली बात बताई। कहा कि जसबीर को 3 साल से अमेरिका वाली लड़की से अफेयर था। वह हैदराबाद की रहने वाली है। दोनों की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोनों बातें किया करते और धीरे-धीरे उनमें प्यार हो गया। भाई बेरोजगार हो गया था तो वह लड़की पैसे भेजा करती थी। कछ दिनों से गर्लफ्रेंड जसबीर से कह रही थी  कि वह अपनी पत्नी को तलाक दे दे और उससे शादी कर ले। जब भाभी को यह बात पता चली तो रोज झगड़े होने लगे। इससे जसबीर तनाव में रहने लगा था। इन दिनों जसबीर की पत्नी मायके में थी। घटना के समय जसबीर घर में अकेला था।