Movie prime

बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाना पड़ेगा महंगा, रद्द होगा लाइसेंस

झारखंड में बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों के लिए सख्त आदेश जारी किया गया है। दरअसल झारखंड हाईकोर्ट ने बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वालों के लिए आदेश जारी करते हुए कहा है कि जो बाइक सवार बिना हेलमेट के वाहन चलाते हैं, उनका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि राजधानी रांची के लचर ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए यह आदेश जारी किया है। 

हाई कोर्ट ने कहा कि जो लोग ट्रैफिक के नियम नहीं जानते हैं, उनका लाइसेंस क्यों नहीं रद्द किया जाता। यह आदेश देते हुए हाई कोर्ट ने बुधवार को ट्रैफिक एसपी को तलब किया है। कोर्ट ने ट्रैफिक एसपी को सशरीर उपस्थित होने को कहा है। इतना ही नहीं, हाई कोर्ट ने रांची शहर में अतिक्रमण को लेकर रांची नगर निगम को भी फटकार लगायी है। हाई कोर्ट में बुधवार को इस मामले पर विस्तृत सुनवाई होगी।