Movie prime

Dumka : सीता सोरेन ने दुमका लोकसभा सीट से किया नामांकन, बाबूलाल मरांडी, रणधीर सिंह समेत कई रहे मौजूद

दुमका लोकसभा सीट से  भाजपा प्रत्याशी के तौर पर सीता सोरेन ने शुक्रवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीसी आंजनेयुलु दोड्डे को उन्होंने दो सेट में अपना नामांकन पत्र सौंपा। सीता सोरेन के नामांकन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सारठ विधायक रणधीर सिंह, पूर्व मंत्री सह प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ  लुईस मरांडी एवं राकेश चौधरी भी मौजूद थे।
                      
गौरतलब है कि पूर्व में सीता सोरेन झामुमो में थीं और जामा से विधायक थीं।थीं लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान ही उन्होंने  अपनी और अपने परिवार की उपेक्षा किये जाने का आरोप झामुमो पर लगाया था और भाजपा ज्वाइन कर ली थी। इसके बाद भाजपा ने दुमका सीट से तय कैंडिडेट और वर्तमान सांसद सुनील सोरेन को साइड कर सीता को टिकट दे दिया है। उनके सामने इंडी गठबंधन की ओर से झामुमो विधायक नलिन सोरेन खड़े हैं।