Movie prime

दुमका : बूथ संख्या 141 पर EVM ख़राब होने की वजह से एक घंटे बाद शुरू हुयी मतदान प्रक्रिया

लोकसभा चुनाव 2024 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में राज्य की तीन लोकसभा सीटों (गोड्डा, दुमका और राजमहल) के लिये वोटिंग हो रही है। सुबह 9 राज्य में अनुमानित मतदाता टर्नआउट 12.15% रहा। वहीं दुमका में 12.31%, गोड्डा में 11.46% और राजमहल में 12.82% वोटिंग हुई।

बताते चलें कि, दुमका के धरमपुर बूथ संख्या 141 पर EVM खराब होने की वजह से एक घंटे बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। गोड्डा से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने देवघर B.Ed कॉलेज स्थित बूथ संख्या 155-156 पर पत्नी अणुकांत दुबे और बेटे के साथ मतदान किया। वोट देने के बाद उन्होंने कहा कि जीत पक्की है, केन्द्र में फिर से मोदी सरकार बनेगी।

गौरतलब है कि मतदान में 53 लाख से अधिक मतदाता 52 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। ऐसे में निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए बाइक सवार क्विक रिस्पॉन्स टीम की तैनाती की गई हैं। पूर्व में कुछ क्षेत्रों में नक्सली गतिविधि थी, लेकिन वर्तमान में चुनाव वाले इलाकों में नक्सल गतिविधि का कोई खुफिया इनपुट नहीं है।

241 बूथों की कमान महिलाओं के हाथों में 
तीन संसदीय निर्वाचन क्षेत्र गोड्डा, राजमहल और दुमका में कुल बूथों की संख्या 6258 हैं। इनमें से 489 बूथ शहरी इलाके में और 5769 बूथ ग्रामीण क्षेत्र में हैं। 241 बूथों की कमान महिलाओं के हाथों में होगी। जबकि, 7 बूथों पर दिव्यांग और 11 पर युवा मतदान सारी व्यवस्था संभालेंगे। 18 बूथ यूनिक हैं।