गोड्डा : नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सामग्री जब्त

गोड्डा जिले की पुलिस ने नकली शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध फैक्ट्री का खुलासा किया है। यह फैक्ट्री झारखंड के गोड्डा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के परस्पानी बड़ा टोला गांव में चलाई जा रही थी, जहां से बिहार में सप्लाई की जा रही थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 जून 2025 की तड़के 2:40 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आनंद महतो नामक व्यक्ति, जिसकी उम्र लगभग 38 वर्ष है और जो थाना गोड्डा क्षेत्र का निवासी है, अपने घर में नकली अंग्रेजी शराब बना रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

रात्रि में जब पुलिस दल आनंद महतो के घर पहुंचा, तो पुलिस की गाड़ियों को देखते ही कई लोग भागने लगे। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जिसकी पहचान आनंद महतो के रूप में हुई। उसके घर की तलाशी लेने पर 502 बोतल नकली अंग्रेजी शराब, स्प्रिट, खाली बोतलें, कंटेनर, ढक्कन, पाइप, मोटर, ब्रांडेड स्टिकर सहित शराब बनाने का पूरा सामान बरामद किया गया। फिलहाल, आनंद महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है और फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी और जवान:
1. निरीक्षक मधुसूदन मोदक, सादर प्रभाग, गोड्डा
2. उप निरीक्षक आनंद कुमार साहा, थाना प्रभारी गोड्डा (मुफस्सिल)
3. उप निरीक्षक विकास कुमार गुप्ता
4. उप निरीक्षक राजेश रंजन
5. उप निरीक्षक सुदिन यादव
6. सहायक उप निरीक्षक रंजन कुमार
7. सहायक उप निरीक्षक जयकांत यादव
8. हवलदार शौकत अहमद खां
9. सशस्त्र बल के जवान संजीव कुमार पंडित (आ. 106)
10. नरेश कुमार साहा (आ. 108)
11. राम यादव (आ. 273)
12. गृह रक्षक विवेकानंद यादव (1812)
13. गृह रक्षक निरंजन यादव (1693)
14. गोड्डा मुफस्सिल थाना सशस्त्र बल के अन्य जवान