Movie prime

भाजपा कार्यालय में लगी आग, अफरा-तफरी का माहौल

भाजपा कार्यालय में आग लगी, अफरा-तफरी का माहौल
राजधानी रांची के हरमू स्थित भाजपा कार्यालय में शार्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गयी। जिस वजह भाजपा कार्यालय में अफरा-तफरी मच गयी। विदित हो कि आज लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने वाले हैं। सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। ऐसे में भाजपा कार्यालय में सुबह से ही नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। इसी बीच आग लगने की खबर से नेताओं-कार्यकर्ताओं के बीच हड़कंप मच गया। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, लक्ष्मीकांत बाजपेयी, अमर बाउरी मौजूद थे। सुरक्षा की दृष्टि से सभी बाहर निकल गये हैं। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है।