Movie prime

पुलिस के हत्थे चढ़े पांच नक्सली, एरिया कमांडर भी गिरफ्तार

रांची पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल रांची पुलिस ने PLFI संगठन के पांच नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सलियों में एक एरिया कमांडर के शामिल होने की भी जानकारी है। बताते चलें कि पुलिस को इनके पास से कई हथियार भी मिले हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने पांचों नक्सलियों को नगड़ी से हिरासत में लिया है। फिलहाल सभी से पूछताछ जारी है। पूछताछ में पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारियां मिली है।