Movie prime

रांची प्रेस क्लब में पांच महिला पत्रकारों को मिला सम्मान, मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने समान अवसरों पर दिया जोर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रांची प्रेस क्लब में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां पांच महिला पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह और वरिष्ठ पत्रकार अनुज सिन्हा मौजूद रहे।

रांची प्रेस क्लब में पांच महिला पत्रकारों को मिला सम्मान, मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने समान अवसरों पर दिया जोर

रांची प्रेस क्लब में पांच महिला पत्रकारों को मिला सम्मान, मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने समान अवसरों पर दिया जोर

रांची प्रेस क्लब में पांच महिला पत्रकारों को मिला सम्मान, मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने समान अवसरों पर दिया जोर

रांची प्रेस क्लब में पांच महिला पत्रकारों को मिला सम्मान, मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने समान अवसरों पर दिया जोर

कार्यक्रम के दौरान मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने महिला पत्रकारों को मोमेंटो और शॉल देकर सम्मानित किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए समान अवसरों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पहले पत्रकारिता के क्षेत्र में पुरुषों का वर्चस्व था, लेकिन अब महिलाएं भी मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। यह पत्रकारिता जगत के लिए एक सकारात्मक बदलाव है।

वरिष्ठ पत्रकार अनुज कुमार सिन्हा ने कहा कि पत्रकारिता एक चुनौतीपूर्ण पेशा है और इसमें महिलाओं की बढ़ती भागीदारी गर्व की बात है। प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन ने इस आयोजन के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि क्लब का उद्देश्य महिला पत्रकारों का सम्मान कर उनके मनोबल को बढ़ाना है। महासचिव अमरकांत ने कहा कि महिला पत्रकार न केवल समाज के लिए बल्कि मीडिया हाउस के अंदर भी अपनी सेवाएं देती हैं, इसलिए उनका सम्मान करना गर्व की बात है। इस अवसर पर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी, पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह, पूर्व सचिव अखिलेश सिंह, पूर्व सचिव जावेद अख्तर, पिंटू दूबे, संजय सुमन, चंदन भट्टाचार्य, शकील अख्तर मोनू सहित कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।