Movie prime

आज पुनः भाजपा में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में फिर से शामिल होंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी खुद उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराएंगे। कार्यक्रम में डॉ. रविंद्र कुमार राय, नागेंद्र त्रिपाठी, कर्मवीर सिंह, राकेश प्रसाद सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

रघुवर दास ने ओडिशा के राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। राज्यपाल रहते हुए किसी भी व्यक्ति को राजनीतिक दल का सदस्य बने रहने की अनुमति नहीं होती। अब राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद, रघुवर दास एक बार फिर सक्रिय राजनीति में कदम रख रहे हैं। उनकी वापसी से उनके समर्थकों में उत्साह और खुशी का माहौल है। भाजपा के अंदरूनी हलकों में भी इसे संगठन को मजबूत करने वाला कदम माना जा रहा है।