गिरिडीह : मधुबन के कई इलाकों में NIA की छापेमारी
Jun 21, 2024, 12:47 IST
झारखंड के अति नक्सल प्रभावित मधुबन थाना क्षेत्र के कई इलाकों में प्रतिबंधित मजदूर संगठन समिति के नेताओं के घरों पर एनआईए ने छापेमारी की है। जांच एजेंसी ने नेताओं के रिश्तेदारों के घरों पर भी दबिश दी। संगठन के नेताओं के घरों के कागजात खंगाले गए और करीब 6 घंटे तक जांच के बाद टीम वहां से रवाना हो गई। हालांकि, अधिकारियों ने छापेमारी के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी के मोबाइल फोन और कई दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि मजदूर संगठन समिति के नेता अजीत राय, द्वारिका राय, मनोज महतो, सूरज तुरी, अनिल किस्कू, और बसंत कर्मकार के घरों पर एनआईए ने छापेमारी की। इस दौरान मधुबन और गिरिडीह की पुलिस ने भी सहयोग किया।