Movie prime

12वीं पास लोगों के लिये सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, JSSC ने 863 पदों के लिये निकाली बंपर भर्तियां

झारखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 863 पदों के लिए बंपर भर्तियां निकाली हैं। JSSC ने इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के लिए आवेदन की तिथि जारी कर दी है। कंप्यूटर ज्ञान और हिंदी टंकण में अहर्ता रखने वाले उम्मीदवार 11 जुलाई 2024 से 10 अगस्त 2024 तक JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क (100 रुपये) का भुगतान 13 अगस्त तक किया जा सकता है।

शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा
इस परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंटरमीडिएट या +10 पास होना आवश्यक है। न्यूनतम उम्र सीमा की गणना 1 अगस्त 2023 से की जाएगी, जबकि अधिकतम उम्र सीमा 1 अगस्त 2019 से निर्धारित की गई है। न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल है। JSSC ने परीक्षा के लिए सिलेबस भी जारी कर दिया है।

विभिन्न विभागों में नियुक्ति
इस भर्ती के तहत विभिन्न विभागों में कुल 863 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें खान निदेशालय, श्रम विभाग, उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग (पॉलिटेक्निक), नगर विकास विभाग आदि शामिल हैं। कौशल परीक्षण में सफल होने के बाद उम्मीदवारों को हिंदी आशुलेखन में प्रति मिनट 80 शब्द और हिंदी टंकण में प्रति मिनट 30 शब्द की गति होनी चाहिए। ST/SC उम्मीदवारों के लिए हिंदी टंकण की गति प्रति मिनट 25 शब्द और 10 मिनट में 250 शब्द होनी चाहिए। इसमें 2 प्रतिशत से अधिक गलतियां नहीं होनी चाहिए।

परीक्षा की संरचना
मुख्य परीक्षा एक ही चरण में होगी जिसमें सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव और बहुविकल्पीय होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक मिलेंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक की कटौती होगी। भाषा विषय को छोड़कर अन्य सभी विषयों के प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों में होंगे। मुख्य परीक्षा के लिए 3 पत्र होंगे और यह 3 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा पत्र के लिए समय 2 घंटे होगा।