Movie prime

होल्डिंग टैक्स पेयर्स के लिये खुशखबरी! इस तारीख तक एकमुश्त भुगतान पर मिलेगी 10% की छूट

रांची नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए होल्डिंग टैक्स में छूट देने की घोषणा की है। इस संबंध में नगर निगम ने औपचारिक सूचना भी जारी कर दी है।

रांचीवासियों के लिए होल्डिंग टैक्स को लेकर एक राहतभरी खबर आई है। रांची नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए होल्डिंग टैक्स में छूट देने की घोषणा की है। यदि टैक्सदाता 30 जून 2025 तक एकमुश्त भुगतान करते हैं, तो उन्हें अधिकतम 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इस संबंध में नगर निगम ने औपचारिक सूचना भी जारी कर दी है।

लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम ने अपने मुख्यालय और डोरंडा अंचल कार्यालय स्थित जन सुविधा केंद्रों को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रखने का निर्णय लिया है।

टैक्स भुगतान के लिए नागरिक निगम की आधिकारिक वेबसाइट का भी सहारा ले सकते हैं, जहां ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा, करदाताओं को सहयोग देने के लिए निगम द्वारा नियुक्त एजेंसी ‘मेसर्स श्री पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स’ के संग्रहकर्ताओं के माध्यम से भी भुगतान किया जा सकता है।