Movie prime

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात, जानें क्या है वजह

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। राज्यपाल ने इस मौके पर राष्ट्रपति को राज भवन, रांची द्वारा प्रकाशित 'राज भवन पत्रिका' की प्रति भेंट की। यह पत्रिका 31 जुलाई 2024 से 31 जनवरी 2025 तक राज भवन, झारखंड की विभिन्न गतिविधियों का दस्तावेज है।