Movie prime

Gumla : जमीन विवाद में तीन लोगों की टांगी से काट कर ह'त्या, एक की स्थिति गंभीर

गुमला जिले के सिसई में दिल दहलादेने वाली खबर सामने आयी है। जहां सकरौली गांव में जमीन विवाद में तीन लोगों की टांगी से काट कर हत्या कर दी गयी, वहीं एक की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।  उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  बताया जा रहा है कि ये घटना करीब ढाई बजे की है. जमीन विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है. इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी है।

 जानकारी के अनुसार पूर्वजों द्वारा अपनी जमीन पर फुटकल का पेड़ लगाया गया है. उसी फुटकल पेड़ को लेकर आपस में भाइयों के बीच विवाद था. आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि भाई-भाई में ही खूनी संघर्ष हो गया और एक दूसरे की जान लेने पर उतारू हो गए। मृतकों में मुन्ना साहू, नागेश्वर साहू और पवन साहू शामिल हैं। जबकि मुन्ना साहू के पुत्र विकास साहू की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिसे रांची रिम्स रेफर किया गया है।