Newshaat_Logo

हजारीबाग : भाजपा छोड़ झामुमो में शामिल हुईं पूर्व महापौर अंजलि कुमारी, ये बतायी वजह

हजारीबाग : भाजपा छोड़ झामुमो में शामिल हुईं पूर्व महापौर अंजलि कुमारी, ये बतायी वजह

हजारीबाग नगर निगम की पूर्व महापौर और चर्चित भाजपा नेत्री अंजलि कुमारी ने आज भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कहकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण कर ली। रांची में मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में अंजलि कुमारी ने झामुमो में शामिल होने की घोषणा की।

भाजपा पर लगाया स्थानीय कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप
अंजलि कुमारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अब पार्टी में झारखंड के स्थानीय कार्यकर्ताओं का कोई मान-सम्मान नहीं बचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पर अब छत्तीसगढ़, उड़ीसा, बिहार, और उत्तर प्रदेश के नेताओं का प्रभाव हावी हो गया है, जो झारखंड के समर्पित कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर रहे हैं। अंजलि ने आरोप लगाया कि टिकट वितरण में समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई, जिससे साबित होता है कि "भाईसाहब कल्चर" के चलते झारखंड में भाजपा की स्थिति कमजोर हो रही है। उन्होंने झामुमो की तारीफ करते हुए कहा कि यह पार्टी सभी वर्गों का सम्मान करती है और कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान देती है।