Movie prime

झारखंड में गर्मी का कहर जारी, इस दिन से दिखेगा हीटवेव का असर, 6 से होगी बारिश

झारखंड में गर्मीं का प्रकोप बढ़ने लगा है। सुबह और दोपहर की तेज़ धूप की वजह से लोग घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। वहीं मौसम विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल को राज्य के पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के अलावे पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में 4, 5 और 6 अप्रैल को हीट-वेव का असर देखने को मिलेगा। इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

बारिश से मिलेगी राहत 
वहीं दूसरी ओर 6, 7 और 8 अप्रैल को मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में कहीं कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है। जिसके बाद तापमान में कमी होने की संभावना है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद कहते हैं कि राज्य में अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले दो दिनों तक तापमान में धीरे धीरे 2 से 3 डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है।