Movie prime

धरती आबा के वंशज के बेहतर इलाज के लिए हेमंत सरकार प्रयासरत, खूंटी उपायुक्त को दिये अहम निर्देश

धरती आबा के वंशज के बेहतर इलाज के लिए हेमंत सरकार प्रयासरत, खूंटी उपायुक्त को दिये अहम निर्देश

कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के इलाज को लेकर गहरी संवेदनशीलता दिखाई है। उन्होंने खूंटी के उपायुक्त को निर्देश दिया है कि घायल मंगल मुंडा के बेहतर इलाज की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

बेहतर इलाज के लिए विशेष टीम का गठन
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद खूंटी के उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने बताया कि सिविल सर्जन के नेतृत्व में एक विशेष स्वास्थ्य टीम का गठन किया गया है। इस टीम को रांची के रिम्स में भेजा गया है, जहां मंगल मुंडा का इलाज जारी है। उपायुक्त ने कहा कि चिकित्सकों के परामर्श के आधार पर उच्च स्तरीय इलाज के लिए एयर एंबुलेंस की भी व्यवस्था की जाएगी।

क्या है मामला?
सोमवार रात भगवान बिरसा मुंडा के परिजन मंगल मुंडा खूंटी में एक सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए थे। उन्हें तुरंत रिम्स में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने तेजी से कदम उठाते हुए जिला प्रशासन को निर्देश दिए। फिलहाल मंगल मुंडा की हालत स्थिर बताई जा रही है।

बताते चलें कि इस मामले में सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह से गंभीर हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद हरसंभव मदद और चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जा रही है। जरूरत पड़ने पर एयर एंबुलेंस की व्यवस्था भी की जाएगी।