Movie prime

महागठबंधन की प्रचंड जीत के बाद हेमंत सोरेन ने याद दिलाई किताबों की अहमियत

 
महागठबंधन की प्रचंड जीत के बाद हेमंत सोरेन ने याद दिलाई किताबों की अहमियत
झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो गठबंधन ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। अब सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में सभी नव-निर्वाचित विधायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आज बुलाई गई है।
झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने जानकारी दी कि इंडिया गठबंधन के सभी नव-निर्वाचित विधायक 24 नवंबर, 2024 को सुबह 11 बजे रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में बैठक करेंगे।
इस बीच, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर जनता और समर्थकों को एक खास संदेश दिया है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "पूरे देश से मिल रही शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार। 2019 की तरह एक बार फिर अनुरोध है कि मुझसे मिलने पर ‘बुके’ की जगह ‘बुक’ यानी किताब दें।"
हेमंत सोरेन ने अपने संदेश में जेल में बिताए समय का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा, "जेल में रहने के दौरान आप सबके द्वारा दी गई किताबें पढ़ने का काफी समय मिला। इसके लिए मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूं।"
झारखंड में झामुमो की इस प्रचंड जीत के साथ अब राजनीतिक समीकरणों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। वहीं, हेमंत सोरेन का यह भावुक संदेश जनता और समर्थकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।