Movie prime

हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री के पद पर आसीन होना सत्य की जीत : अलोक कुमार दुबे

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने आज एक संयुक्त बयान जारी कर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड के तीसरी बार मुख्यमंत्री के पद पर शपथ ग्रहण लेने पर उनको हार्दिक बधाई दी है और उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री के पद पर आसीन होना सत्य की जीत है। 

संयुक्त बयान जारी कर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरीय नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और डा राजेश गुप्ता छोटू ने कहा हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद के शपथ ने यह साबित कर दिया कि बीजेपी सरकार के कुटिल चाल के तहत जो अन्यायपूर्ण कार्य किया गया था। उसे सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय ने सिद्ध कर दिया कि सत्य परेशान हो सकता है किंतु पराजित नहीं। 

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई देते हुए कहा कि वे झारखंड के जनप्रिय मुख्यमंत्री हैं और यह उम्मीद की जाती है कि उनके नेतृत्व में एक बार फिर झारखंड में गठबंधन की सरकार स्थापित होगी। आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन की जोरदार विजय होगी और हेमंत सोरेन आगामी तीन महीने के कार्यकाल में निश्चित रूप से जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप अपने सारे वादे को पूरे करेंगे और जन प्रिय लोकप्रिय निर्णय लेकर जनता के आकांक्षाओं को पूरा करेंगे।