इस दिन झारखंड आयेंगे हिमंता बिस्वा सरमा, गुमला और लोहरदगा में जनसभा को करेंगे संबोधित
Sep 25, 2024, 17:47 IST

असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा 27 सितंबर को रांची पहुंचेंगे। सरमा बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा लोहरदगा के नदिया स्कूल स्टेडियम जाएंगे, इसके बाद वह गुमला के घाघरा समहरणालय मैदान में सुबह 11 बजे से होने वाली परिवर्तन सभा को संबोधित करेंगे। गुमला से लौटने के बाद, दोपहर 1:30 बजे सरमा लोहरदगा में आयोजित परिवर्तन महासभा में भी शामिल होकर जनता को संबोधित करेंगे।