अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हिंडाल्को कर्मियों ने उत्साहपूर्वक किया योगाभ्यास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने रांची स्थित अपने परिसर में सभी कर्मचारियों के लिए योग सत्र का आयोजन किया। इस आयोजन में हिंडाल्को के कर्मचारियों ने पूरे जोश और ऊर्जा के साथ भाग लिया। योग गुरु आदित्य कुमार ने इस सत्र का नेतृत्व करते हुए प्रतिभागियों को अनेक योगासन और प्राणायाम करवाए।
इस अवसर पर हिंडाल्को माइनिंग वर्टिकल के प्रमुख बिजेश झा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि हर व्यक्ति को प्रशिक्षित योगाचार्य की निगरानी में अपनी शारीरिक आवश्यकताओं के अनुसार योग करना चाहिए।

रांची के अलावा, हिंडाल्को के चकला कोल माइंस, कठौतिया कोल माइंस और लोहरदगा माइंस डिवीजनों में भी योग दिवस पर विशेष योग सत्र आयोजित किए गए, जिनमें कर्मचारियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया और योग के लाभों को आत्मसात किया।