Movie prime

मैं होली उसी दिन मनाऊंगी जब हेमन्त जी वापस हमारे बीच होंगे : कल्पना सोरेन मुर्मू

जमीन घोटाला मामले में होटवार में दिन काट रहे, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की पत्नी, कल्पना सोरेन ने होली को लेकर प्रतिज्ञा ली है। दरअसल, कल्पना ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लोगों को त्यौहार की बधाई दी है। साथ ही जानकारी देते हुए कल्पना ने लिखा, "रंगों के त्योहार होली और बाहा पोरोब की आप सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और जोहार। शादी के बाद आज पहली बार मैं हेमन्त जी के बिना होली के पर्व में अपने ससुराल नेमरा स्थित घर पर हूं। तानाशाही शक्तियों ने झूठे केस मुक़दमों में फंसा आज हेमन्त जी को भले ही राज्यवासियों, मुझसे, परिवार और बच्चों से दूर कर रखा है। पर तानाशाही शक्तियां ये दमन ज्यादा दिन कर नहीं पायेंगी। भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं। मैं होली उसी दिन मनाऊंगी जब हेमन्त जी वापस हमारे बीच होंगे।"