Movie prime

अगर घोटाला साबित हुआ तो झारखंड छोड़ दूंगा : हेमंत सोरेन

 
मैं आदिवासी समाज से आता हूं, नियम-कायदे का अभाव रहता है। हम लोगों की क्षमताएं विपक्ष जैसी नहीं है, लेकिन सही-गलत की समझ तो हर प्राणी, यहां तक कि जानवर भी रखता है।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान सदन अपना पक्ष रखते हुए कहा कि, 31 जनवरी की रात देश में पहली बार किसी मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी हुई। ये देश में पहली घटना है। मुझे लगता है इस घटना को अंजाम देने में कहीं न कहीं राजभवन भी शामिल रहा। जैसे ये घटना हुई, मैं आदिवासी समाज से आता हूं, नियम-कायदे का अभाव रहता है। हम लोगों की क्षमताएं विपक्ष जैसी नहीं है, लेकिन सही-गलत की समझ तो हर प्राणी, यहां तक कि जानवर भी रखता है। बड़े सुनियोजित तरीके से 31 तारीख के घटनाक्रम की पटकथा लिखी गई।

आगे उन्होंने कहा कि, एक भी दस्तावेज अगर आप दिखा दें कि हमने जमीन हड़प ली है तो मैं उस दिन झारखंड को छोड़ कर चला जाऊंगा। अब इससे भी काम नहीं चला तो मेरे बीवी बच्चों के खाते खंगाल रहे हैं। असमानताएं देखिए सरकार के द्वारा दिए जाने ऋण में आदिवासी को कितना मिलता है औऱ गैर आदिवासी को कितना मिलता है। बड़ी व्यवस्था हर छोटी व्यवस्था को खाने का प्रयास करती है। राम राज्य का पहला असर बिहार में पड़ा फिर झारखंड में पड़ने वाला था। लेकिन इतना आसान नहीं है। जिस तरह से बंधु दा का सदस्यता लिया हो सकता है मेरा भी ले लें। झारखंड मुक्ति मोर्चा का उदय झारखंड के मान सम्मान स्वामिमान के उदय के प्रति हुआ है चाहे राजनीतिक रूप से हो या कानूनी रूप से हो। ना हम पीछे हटे हैं ना हमने पीठ दिखाई है। मुझे तो कोर्ट का आदेश है कि मीडिया के सामने वक्तव्य नहीं देना है तो हमने ईडी से पूछा कि हम सदन में बात नहीं रख सकते। तो ईडी ने मना कर दिया।