गुमला : कृषि विज्ञान केंद्र की 17वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की अहम बैठक का आयोजन

गुमला के कृषि विज्ञान केंद्र (विकास भारती बिशुनपुर) में दिनांक 9 फरवरी 2025 को 17वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों व अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता पदमश्री अशोक भगत ने की। इस अवसर पर NISA संस्थान, रांची के निदेशक डॉ. अभिजीत कर्ण, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के डीन डॉ. एम. के. गुप्ता, अटारी, पटना के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. डी. वी. सिंह, पलांडू स्थित ICAR के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. आर. एस. पान तथा बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व निदेशक डॉ. आर. पी. सिंह "रतन" प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

इसके अतिरिक्त गुमला के जिला कृषि पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी आशीष प्रताप, NABARD के डीडीएम, गुमला के एलडीएम, विकास भारती के संयुक्त सचिव महेंद्र भगत, उपाध्यक्षा रंजना चौधरी सहित संस्था से प्रवाल मैत्रा, लल्लन शर्मा, कुमकुम मैत्रा तथा डॉ. संजय पांडेय (वरिष्ठ वैज्ञानिक) बैठक में सम्मिलित हुए।
बैठक में क्षेत्र के उत्कृष्ट किसान भाइयों-बहनों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने वैज्ञानिकों के साथ अनुभव साझा किए और आधुनिक कृषि तकनीकों को लेकर संवाद किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यों की समीक्षा, किसानों की समस्याओं की पहचान और आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श करना था।