JAC 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी
May 27, 2025, 12:36 IST

झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने मंगलवार को कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। राज्य के शिक्षा मंत्री राम दास सोरेन ने परिषद के सभागार में परिणाम की औपचारिक घोषणा की। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट JAC की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
कितने छात्रों ने दी परीक्षा?
इस वर्ष करीब 4,33,944 विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिनमें से लगभग 3,95,000 छात्र सफल घोषित हुए हैं। इस बार कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 91.71% रहा। हमेशा की तरह लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है।
रिजल्ट कहां और कैसे देखें?
विद्यार्थी अपना परिणाम निम्नलिखित वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं:
jac.jharkhand.gov.in
jacresults.com
साथ ही, Sarkari Result और India Result जैसी प्राइवेट वेबसाइट्स पर भी रिजल्ट उपलब्ध है।
ऐसे देखें अपना परिणाम – स्टेप बाय स्टेप तरीका:
1. सबसे पहले jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in वेबसाइट खोलें।

2. होमपेज पर दिए गए ‘JAC 10th Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
3. नए पेज पर अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
4. जानकारी भरने के बाद ‘Submit’ या ‘Get Result’ बटन पर क्लिक करें।
5. आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने के लिए आवश्यक जानकारी:
रोल नंबर
रोल कोड
(ये दोनों विवरण छात्र के एडमिट कार्ड पर अंकित होते हैं।)