JAC ने जारी किया इंटर आर्ट्स रिजल्ट, रांची की अनन्या पाल बनीं जिला टॉपर, प्रदेश टॉपर बने देव तिवारी

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज इंटरमीडिएट आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित कर दिया। इस बार रांची जिले में पहला स्थान अनन्या पाल ने हासिल किया है। उन्होंने कुल 500 में से 463 अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। अनन्या, उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची की छात्रा हैं और उनके पिता का नाम नवीन पाल है। उनकी इस शानदार सफलता से उनके घर और विद्यालय में खुशी का माहौल है। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, अनन्या को बधाई देने वालों की कतार लग गई। स्कूल के शिक्षकों और प्रशासन ने भी उनकी इस उपलब्धि पर गर्व जताया है।
वहीं, पूरे राज्य की बात करें तो देव तिवारी इस बार झारखंड टॉपर बने हैं। उन्होंने 481 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। देव, प्लस टू हाई स्कूल राजमहल के छात्र हैं और उनके पिता का नाम संजय तिवारी है।
यह परिणाम झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. नटवा हंसदा द्वारा जारी किया गया। छात्र अपने अंक www.jacresults.com या www.results.digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
