Movie prime

झारखंड के BJP सांसदों ने लोकसभा चुनाव को लेकर की 'मंत्रणा', डिनर पॉलिटिक्स का हुआ आयोजन

 

लोकसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गयी हैं। चुनाव करीब आते देख पार्टियों में टिकट को लेकर मंथन भी शुरू हो गया है। दरअसल झारखंड बीजेपी के सांसदों ने बुधवार रात एक साथ डिनर किया। इसमें लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद शामिल हुए। चतरा सांसद सुनील सिंह ने दिल्ली के कांस्टीटयूशन क्लब में इस रात्रि भोज का आयोजन किया था।

इस बैठक में झारखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर सांसदों के बीच चर्चा हुई। सांसदों ने भोज के माध्यम से अपनी एकजुटता दिखाने की कोशिश की है। चुनाव से ठीक पहले भोज के माध्यम से सांसद आलाकमान को एकता का संदेश दे रहे है। इनमें से कितने सांसद अगली बार चुनाव लड़ेंगे कितने जीत कर आएंगे ये तो समय ही तय करेगा, लेकिन इस डिनर पॉलटिक्स के माध्यम से बीजेपी के सांसदों ने अपनी यूनिटी को लेकर संदेश जरूर देनी की कोशिश की है।